अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजाम, हम उच्च न्यायलय में बेल फाईल करेंगे और है न्याय मिलेगा:-अशोक सिंह…

हजारीबाग कोर्ट ने आज पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है प्रभुनाथ सिंह के साथ उनके भाई दीनानाथ सिंह और रितेश सिंह को भी आजीवन कारावास की सजा मुकर्रर की गयी है,हाई प्रोफाईल इस मामले में हजारीबाग कोर्ट ने एहतियात बरतते हुवे विडिओ कांफ्रेंसिंग के जरिये सेंन्त्रल जेल में बंद प्रभुनाथ सिंह को सजा सुनाई,उस समय उनके विधायक भाई के अलावे भारी संख्या में उनके चाहनेवाले और समर्थक भी कोर्ट में जमा थे,सनद रहे की मसरख के विधायक अशोक सिंह की हत्या 1995 में उनके आवास पर कर दी गयी थी अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज किया गया था लेकिन

पटना कोर्ट से आग्रह कर मामले को हजारीबाग कोर्ट में स्थानर्त्रित किया गया था सेसन ट्रायल न 418/97 के इस मामले में प्रभुनाथ सिंह के एक विधायक भाई केदार सिंह को रिहाई दी गयी है, अशोक सिंह के बड़े भाई तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने हजारीबाग कोर्ट पर भरोसा जताते हुवे हजारीबाग कोर्ट की जय का नारा लगाया,विजय सिंह वकील प्रभुनाथ सिंह जहा कहते है की हम उच्च न्यायलय में बेल फाईल करेंगे और है न्याय मिलेगा वही अशोक सिंह के भाई कहते है गुंडाराज के खात्मे के लिए हम भी दोगुने पांच गुने ताकत से हाई कोर्ट में लगेंगे….आपको मालुम हो की बिहार के एक और बाहुबली को उम्रकैद की सजा मिली है।चर्चित एमएलए

अशोक सिंह मर्डर में हजारीबाग कोर्ट ने 23.05.2017 को बाहुबली पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह और मुखिया रितेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है।इस फैसले से बिहार की राजनीति एक बार गरमा गई है।इससे पहले भी कई बाहुबली को उम्रकैद हुई है जिसमें शहाबुद्दीन समेत अन्य शामिल हैं।मशरख के तत्कालीन एमएलए अशोक सिंह की पत्नी चांदनी सिंह पति के हत्यारों को हजारीबाग की एक अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर कहा कि घटना में दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए क्योंकि जघन्य घटना की गई थी।उन्होंने कोर्ट के फैसले पर कहा कि इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं,क्योंकि हत्यारों ने जिस तरह पति 

की हत्या की,उन्हें कम से कम फांसी होनी चाहिए।कई साल से न्याय के लिए लड़ रही चांदनी राजीव नगर में किराए के मकान में रहती हैं।इस मामले में पूर्व विधायक केदार सिंह और सुधीर सिंह को अदालत द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ भी उन्होंने ऊपरी अदालत में याचिका दायर करने की बात कही हैं।इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं,क्योंकि हत्यारों ने जिस तरह मेरे पति की हत्या की थी उस हिसाब से अपराधियों को कम से कम फांसी होनी चाहिए।गौर करे की अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड में बम मार कर कर दी गई।इससे पहले भी कई बाहुबली को उम्रकैद हुई है जिसमें उस समय वो आरजेडी

के मशरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।हत्या का मुख्य आरोपी प्रभुनाथ सिंह को बनाया गया। प्रभुनाथ सिंह को हराकर ही अशोक सिंह मशरख से विधायक बने थे।प्रभुनाथ सिंह को बिहार की राजनीति में बाहुबली राजनेता के रूप में जाना जाता है।वह जेडीयू के टिकट से महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं।प्रभुनाथ सिंह की बिहार की राजनीति में दबंग छवि है,जिसके चलते राजनीतिक दल उनको ज्यादा तवज्जो देते हैं।वह कई अधिकारियों को धमकाने समेत कई विवादों में अक्सर रहे हैं।22 साल पुराने अशोक सिंह की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया है…

रिपोर्ट-हजारीबाग से न्यूज़ रिपोटर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button