प्रमुख खबरें

लक्ष्य 225’ को पूरा करने के लिए मधुबनी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लें: उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/शनिवार को मधुबनी जिला में प्रदेश जनता दल (यू0) जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति ही क्रांति आई है। 19 वर्षों के शानदार कार्यकाल में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने कुशल-नेतृत्व से प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाजिक न्याय के साथ विकास के मुलमंत्र को अपनाते हुए हमारे नेता ने सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के उत्थान में निरंतर काम किया है। हमें यह कहते हुए गौरव की अनुभूति होती है कि हमारे नेता ने अपनी दूरदर्शिता से प्रदेश के सुदूर गांवों तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया है। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष हमारी सरकार के कामों का झूठा श्रेय बिटोरने की कोशिश में जुटा रहता है लेकिन जनता उनके इस राजनीतिक हतकंडे को बखूबी समझती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में चारों तरफ सत्ता पोषित अपराधियों का तांडव था। जनता भय के माहौल में जीवन व्यतीत करती थी लेकिन वर्ष 2005 में हमारे नेता ने सत्ता का बागडोर संभाला और प्रदेश को जंगलराज से मुक्ति दिलाई। बिहार की जनता अब पुनः उस दौर में वापस नहीं जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत ने इस बात को साबित कर दिया कि बिहार में हमारे नेता का विकल्प न कोई था, न है और ना ही होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जद(यू0) कार्यकर्ताओं की, कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित पार्टी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत और धारदार बनाना है साथ ही समाजिक सरोकार से जुड़े नए लोगों को साथ में जोड़ना है। 2025 के विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर जीत का पताका लहराने के लिए मधुबनी की सभी 10 विधानसभा सीटें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और एनडीए की झोंली में डालने का संकल्प लेना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!