किशनगंज : सचिव आपदा प्रबंधन विभाग बिहार पटना की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा समाहरणालय सभागार में की गई।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शनिवार को सचिव आपदा प्रबंधन विभाग बिहार पटना की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2022 की पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री कांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक, डॉ इनामुल हक मेगन, अपर समाहर्ता, विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला प्रबन्धक राज्य खाद्य निगम,जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभावित होने सम्बन्धी डाटा की जांच, तटबन्धों की समीक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित कराने, कमयूनिकेशन प्लान, नाव, का भौतिक सत्यापन, प्लास्टिक सीट की उपलब्धता, सामुदायिक रसोई संचालित करने की तैयारी पशुओं में टीकाकरण सुनिश्चित कराने, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के तहत नल जल की सुविधा, सड़कों की मरम्मत की समीक्षा, पानी का निकास नहीं होने वाले स्थानों का चिन्हित करना, लाइफ जैकेट का भौतिक निरीक्षण करने, आपातकालीन संचालन केंद्र का जीर्णोद्धार, बाढ़ पीड़ितो पर राशियो पर व्यय, एसी/डीसी बिल का समायोजन, आश्रय स्थल की व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गोताखोरों की पहचान तैराकी प्रतियोगिता के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया साथ ही सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को त्वरित गति से भुगतान कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया। समीक्षा के दौरान यातायात में सुरक्षा अपनाने के लिए आमजनो में जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया।