District Adminstrationकिशनगंजठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : DM के द्वारा जिले में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का भ्रमण कर लिया जायजा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री के द्वारा विगत दिनों भारी वर्षा के कारण बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर बाढ़ निरोधात्मक कार्यों के अनुश्रवण के क्रम में किशनगंज जिले के किशनगंज प्रखण्ड, ठाकुरगंज प्रखण्ड एवं दिघलबैंक प्रखण्ड के क्षेत्र का भ्रमण किया गया। डीएम द्वारा किशनगंज प्रखण्ड में महानंदा नदी के किनारे अवस्थित ग्राम पंचायत दौला में कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महानंदा नदी के द्वारा किये जा रहे कटाव को रोकने हेतु मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण, किशनगंज को कटाव निरोधी कार्य द्रुत गति से करने का निदेश दिया गया। ठाकुरगंज प्रखण्ड में मेची नदी के किनारे अवस्थित पथरिया पंचायत में कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेची नदी के द्वारा हो रहे कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधी कार्य करने निमित्त कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण, किशनगंज को निदेशित किया गया। वही दिघलबैंक प्रखण्ड में कनकई नदी से आदर्शग्राम ईकड़ा में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण, को ग्राम पंचायत ईकड़ा में कटाव निरोधी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने का निदेश दिया गया। डीएम के द्वारा दिघलबैंक में निरीक्षण के दौरान मौके पर माननीय विधायक, ठाकुरगंज भी उपस्थित थे। डीएम के द्वारा जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नियमित रूप से दौरा किया जा रहा है तथा वैसे तटबंध जहाँ बाढ़ के पानी से कटाव की संभावना अधिक है। तथा भीषण बाढ़ की संभावना है, कटाव निरोधी कार्य तथा तटबंध की मरम्मति कार्य पर डीएम के द्वारा व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा रहा है तथा संबंधितों को कटावनिरोधी कार्यों को तत्परता से करने का निदेश दिया जा रहा है। डीएम के साथ निरीक्षण के दौरान मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन, संबंधित प्रखण्ड के अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, किशनगंज-1, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, किशनगंज-2, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, सभी कार्य विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button