कटिहार नगर निगम से जुड़े एलईडी लाइट पर डस्टबीन खरीद मामले में बड़ी गड़बड़ी के आशंका जांच का आदेश जारी…
पार्षद किशन बजाज ने कहा की नगर निगम से जुड़कर डस्टबीन,एलईडी लाइट मामले से जुड़कर करोड़ों का गड़बड़ी हुआ है।समय समय पर वो इसपर सम्बंधित विभाग तक मामला पहुंचाने के साथ साथ घोटाले के इन मुद्दों को जनता के बीच भी रखते रहे हैं।जब भी विभाग द्धारा इसके आधार में कोई कागज़ माँगा गया है वो हमेशा इसे प्रस्तुत करते रहे हैं।इसके साथ आरोप लगाया गया की सरकारी खर्च पर पार्षदों को मुम्बई घुमाया गया है।
कटिहार महालेखाकार की आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग ने कटिहार नगर निगम से जुड़े एलईडी लाइट पर डस्टबीन खरीद मामले में बड़ी गड़बड़ी के आशंका पर जांच का आदेश जारी किया है।वहीँ इसके साथ आरोप लगाया गया की सरकारी खर्च पर पार्षदों को मुम्बई घुमाया गया है।बताते चलें इन मामलो को लेकर पहले से ही आवाज बुलन्द करने वाले वार्ड नम्बर 28 के पार्षद किशन बजाज उर्फ़ बुल्ली ने एक बार फिर महालेखाकार द्धारा सवाल उठाने और नगर विकास विभाग द्धारा जांच के आदेश के बाद नगर निगम से जुड़े अधिकारी और महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।पार्षद किशन बजाज ने कहा की नगर निगम से जुड़कर डस्टबीन,एलईडी लाइट मामले से जुड़कर करोड़ों का गड़बड़ी हुआ है।समय समय पर वो इसपर सम्बंधित विभाग तक मामला पहुंचाने के साथ साथ घोटाले के इन मुद्दों को जनता के बीच भी रखते रहे हैं।जब भी विभाग द्धारा इसके आधार में कोई कागज़ माँगा गया है वो हमेशा इसे प्रस्तुत करते रहे हैं।आगे आरोप लगाते हुए पार्षद ने कहा की पटना स्तर पर भी कई अधिकारियों से महापौर की सांठ गाँठ है।और स्थानीय स्तर पर महापौर विजय सिंह मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के आधार पर संबंधों को बयान कर अधिकारियों पर दबाव बनाकर रखते हैं।इसीलिए अब उम्मीद प्रदेश के मुख्यमंत्री से ही है की वो इस मामले पर निष्पक्ष जांच करवाएंगे।जबकि पुरे मामले पर सफाई देते हुए महापौर ने कहा की नगर निगम से जुड़े सभी चीजों की खरीददारी उचित प्रक्रिया के माध्यम से होती है।जहाँ तक सरकारी खर्च पर पार्षदों के मुम्बई घूमने की बात है ये बोर्ड द्धारा लिए गए सॉलिड बेस मैनेजमेंट को समझने के लिए पार्षदों की टीम जो मुंबई दौरा किया था उसे बताया जा रहा है।इसपर DPR भी बन चूका है और जल्द काम शुरू होगी।महालेखाकार द्धारा आपत्ति के बाद नगर विकास विभाग द्धारा फिर कार्रवाई की बात क्यों ? इस सवाल पर महापौर ने कहा की जो भी सवाल ऐजी महालेखाकार द्धारा उठाया गया है उसकी पूरी साबुत के साथ जवाब मौजूद है जो जांच के दौरान प्रस्तुत कर दी जायेगी।चूँकि वो जदयू से राजनीति करते हैं और उम्मीदवार भी रह चुके हैं इसीलिए राजनितिक साजिस के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह