देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

इस तरह करना पड़ा बच्चे का अंतिम संस्कार,500 से अधिक स्कूली इमारतें भी क्षतिग्रस्त…

पड़ोसी देश नेपाल में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ का कहर जारी है।भीषण बाढ़ से यहां रविवार को 19 छात्रों की मौत हो गई है।इस तरह नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 300 पार कर गया है।नेपाल में बाढ़ के हालात किस कदर खराब हैं।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में कोशी रिवर के पास स्थित गांव में एक परिवार को अपने बच्चे को दफनाने के लिए जगह नहीं मिली तो उसे कोशी नदी में बहा दिया।बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 500 सकूली इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।दरअसल,बाढ़ के चलते अधिकतर लोग स्कूलों में शरण लिए हुए हैं,जहां इनके लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।बतादें उत्तर भारत, दक्षिणी नेपाल और उत्तरी बांग्लादेश के इलाके में लाखों लोग हाल के सालों में आयी सबसे भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं।अब तक हजार से भी अधिक
लोगों की जान बाढ़ की आपदा के कारण चली गई है।संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने कहा है कि भारत, बंगलादेश और नेपाल में लगभग एक करोड़ 60 लाख बच्चों को वहां आई ‘‘विनाशकारी’’ बाढ़ के कारण जीवन-रक्षक मदद की तत्काल जरूरत है।
रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!