ताजा खबर

अयोध्या में भूमि पूजन के शुभावसर पर भाजयुमो ने की विशेष पूजा

 गुड्डू कुमार सिंह आरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के द्वारा गौसगंज राम जानकी मंदिर आरा में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रीराम के जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण की भूमि पूजन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम का पूजन ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन, सुंदरकांड का पाठ के पश्चात युवा मोर्चा के कार्यकताओं के द्वारा निर्मित सवा लाख लड्डू का वितरण विभिन्न जगहों पर किया गया जिसमें जिला महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, अभिमन्यु सिंह, रितेश वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, पंकज सिंह, सुधांशु शेखर, सुमित सिंह, गोलू सिंह, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, नगर अध्यक्ष नीरज सोनी, रानू चौरसिया, उमेश तिवारी सहित सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!