ब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराज्य
भोजपुर :-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गडहनी के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित ।।..

गुड्डू कुमार सिंह :-गडहनी (भोजपुर)। नगर पंचायत गडहनी स्थित पुरानी बाजार शिव मंदिर के प्रांगण मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महावीर विद्यार्थी प्रभात शाखा गडहनी के तत्वावधान मे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गडहनी खंड कार्यवाह बबलु भट्ट द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं सहित स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराते हुए योग की जानकारी दी गई।उन्होने कहा कि संघ ब्यक्ति की निर्माण देश भक्ति राष्ट्र के प्रति निःस्वार्थ भाव से सेवा करने की शिक्षा दी जाती है।आज प्रखण्ड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए संघ द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य सहित कई विभिन्न पहलुओं की जानकारी गडहनी मंडल के मुख्य शिक्षक अरबिन्द कुमार विजय केशरी दीपक ओझा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाती है।