किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : लोजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, नए पदाधिकारियों को किया गया मनोनीत।

विधानसभा चुनाव में हम चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है : हबीबुर्रहमानकिशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर से लेकर प्रखंड व पंचायत तक संग़ठन को मजबूत किया जा रहा है। इसके कई नए पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया है।यह बातें लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने मंगलवार को हलीम चौक लोजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को और भी ससक्त बनाया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड से लेकर पंचायत तक अभियान चला कर युवाओं को जोड़ा जा रहा है। प्रखंड से जिला स्तरीय कमिटी बनाकर बूथ लेबल पदाधिकारी बनाये जाएंगे। मार्च तक पूर्ण रूप से गठन कर दिया जाएगा। वही कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई है। जिसमे लोजपा यह भी देख रही है कि लोगों को समस्या तो नहीं है। पार्टी जनसमस्याओं को भी जानेगी।उन्होंने कहा कि सीएम समाधान यात्रा में आये और जिले को ज्यादा कुछ नया नहीं मिला। इससे लोगों को विशेष लाभ नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में कुंदन कुमार सिंह को विस्तार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, दीपक कुमार व शमीम अख्तर को जिला सचिव, तबरेज आलम, अब्दुल वसीर, शब्बीर आलम, सुनील साह, मुन्ना मुश्ताक, मनिरुल, अनिल सिंह, रफीक आलम, शंकर पाल, संजय, अशोक पासवान व संतोष कुमार को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button