घटना/दुर्घटना

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत।……

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार टोला में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका जेठवार टोला निवासी श्रीनिवास सिंह की 45 वर्षीया पत्नी मीना देवी थी। मृतका के पति श्रीनिवास सिंह ने बताया कि बिजली के पोल से विद्युत प्रवाहित तार उनके घर तक गुजरा है। शुक्रवार की सुबह जब उनकी पत्नी उठी और दरवाजा खोली तभी बिजली का तार अचानक टूट कर उनके शरीर पर गिर पड़ा। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इस हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्री छठी कुमारी, फुलकुमारी व दो पुत्र अमरीश कुमार और अजय कुमार सहित अन्य परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button