District Adminstrationअपराधकिशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सुखानी थाना क्षेत्र में 9 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सुखानी थाना क्षेत्र में लगातार शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुखानी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोडांगी जमुना नदी पुल के पास रंगे हाथों 9 बोतल नेपाली शालू सूफी नामक देसी शराब के साथ सुनीता देवी पति चंदेश्वर राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में सुनीता देवी के पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सुखानी पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष सुखानी ने बताया कि अभी लगातार कार्रवाई की जायेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button