अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 9 लोगो एवं शराब के साथ 6 लोगो को उत्पाद पुलिस ने किया गया गिरफ्तार, वाहन किया जप्त।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, विशेष अभियान के तहत सोमवार की देर रात उत्पाद विभाग के द्वारा ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला, रामपुर, मस्तान चौक, चारघरिया एवं गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 9 लोगों को शराब पीने के आरोप में व 6 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा फरिंगोला चेकपोस्ट पर जांच की जा रही थी। इस दौरान सिलीगुड़ी से आ रही है एक स्कॉर्पियो रोककर जांच की गई जांच के दौरान चालक की सीट के निचे 750 एमएल का विदेशी शराब बरामद होते ही स्कार्पियो सवार पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक उत्पाद राम विनय सिंह, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। वही बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही 9 लोगो को पकड़ लिया गया। सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 6 लोगो को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button