Uncategorizedब्रेकिंग न्यूज़

पारिवारिक आहार विविधता कार्यक्रम अन्तर्गत पुरस्कार सह सम्मान समारोह


अफसर आलम की रिपोर्ट:-
आज दिनाक 30/08/2022 को जीविका कार्यालय छातापुर द्वारा गरिमा जीविका संकूल स्तरीय संघ घीवहा के कार्यालय में परिवार आहार विविधता अभियान में प्रखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मियों , ग्राम संगठनों को सम्मानित करने हेतु सम्मान एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया | यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ तीन सामुदायिक समन्वयक अंजनी कुमारी, लखन कुमार एवं रवि प्रकाश, सर्वश्रेष्ठ तीन सीएनआरपी चंद्रिका कुमारी, मनीषा कुमारी एवं रीमा देवी तथा सर्वश्रेष्ठ तीन ग्राम संगठनों सखी, शिव गुरु एवं संगम जीविका ग्राम संगठनों को दिया गया|
परिवार आहार विविधता कार्यक्रम फरवरी 2022 माह से चलाया जा रहा था | इसका मुख्य उद्देश्य पारिवारिक स्तर पर भोजन में आहार विविधता अपना कर गर्भवती महिला, धात्री माता(जिनके बच्चे 0 से 6 माह तक के हैं) तथा 6 से 23 माह तक के बच्चों में कुपोषण को कम करने के साथ ही वयस्को और बच्चो में आवश्यक पोषण तत्वों को बढ़ाना। इस अभियान के शुरुआत में सभी कैडर एवं कर्मियों का उन्मुखीकरण किया गया था | इसके बाद लक्षित परिवारों का सूचि निर्माण और गृह भ्रमण कर खाद्ध समूह पर चर्चा, अन्तर वैकल्पिक संचार, आहार विविधता, परिवार आहार विविधता से संबंधित प्रश्नउत्तर का आयोजन किया गया |
उक्त कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाली जीविका दीदियो को पूर्व में ग्राम संगठन एवं संकुल संघ स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है | इस अभियान के दौरान एमआरपी चेतना कुमारी,कंचन कुमारी एवं माजदा खातून, सीएनआरपी, सीएम, स्वास्थ्य उप समिति का अहम योगदान रहा |
इस अवसर पर जीविकोपार्जन विशेषज्ञ कौशल कुमार मेहता , प्रिंस कुमार,अनुराग मिश्रा,अर्चना कुमारी, बिंदे कुमार निराला ,संतोष कुमार
पंकज कुमार सिंह , सुधांशु कुमार सुमन, चंद्रकांत कुमार , बसंत लाल, विनोद कुमार, रविशंकर, शंकर कुमार एवं ललन कुमार आदि मौजूद थे एवं अनुभव साझा किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button