*पिछले 24 घंटों का राज्य में दर्ज किया गया मौसम सारांश:-*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/Ø विगत 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा ।
Ø राज्य के पूर्णिया जिला मे अति शीत दिवस एवं भागलपुर,गया, मधुबनी जिलों मे शीत दिवस दर्ज किया गया ।
अधिकतम तापमान :
Ø सर्वाधिक अधिकतम तापमान 20.3 °C (24.12.2025) जीरादेई ( सिवान) में दर्ज किया गया ।
Ø राज्य का अधिकतम तापमान 16.2 – 20.3 °C के बीच रहा।
Ø पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि बाकी जगहों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गयी।
न्यूनतम तापमान :
Ø सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 °C (25.12.2025) अगवानपुर (सहरसा) मे दर्ज किया गया ।
Ø राज्य का न्यूनतम तापमान 6.7 – 12.6°C के बीच रहा।
Ø पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार राज्य के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
कोहरा/ न्यूनतम दृश्यता :
Ø सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 20 मीटर गयाजी एवं भागलपुर मे दर्ज किया गया ।
Ø गया एवं भागलपुर में बहुत घना कोहरा छाया रहा, जबकि शेष जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया ।
वर्षा की मुख्य मात्रा (मिमी में):– NIL.
पूर्वानुमान सारांश :- अगले 7 दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।
घना कोहरा एवं शीत दिवस की चेतावनी :-
Ø दिनांक 25.12.2025:- राज्य के उत्तर,दक्षिण-पशिम एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों मे भाऊत घना खुस एवं शेष भाग के कुछ स्थानों मे घना कोहरा छाए रहेने की संभावना है। शीत दिवस जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मधे एवं दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों मे होने की संभावना है।
Ø दिनांक 26.12.2025:- राज्य के कुछ स्थानों मे घना कोहरा एवं शीत दिवस जैसी स्थिति राज्य के उत्तर एवं दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों मे होने की संभावना है।
Ø दिनांक (27.12.2025 से 28.12.2025):- राज्य के कुछ स्थानों मे घना कोहरा एवं शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है।
Ø दिनांक (29.12.2025 एवं 30.12.2025) :- राज्य के पश्चिम भाग के एक या दो स्थानों मे घना कोहरा एवं शीत दिवस होने की संभावना है, उत्तर-मध्य भाग के एक या दो स्थानों मे घना कोहरा की संभावना है।
कोहरा पूर्वानुमान:-
Ø अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के शेष भाग के कुछ स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए होने की संभावना है |
तापमान प्रवृत्ति पूर्वानुमान:-
अधिकतम तापमान :
Ø अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान :
Ø अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
मौसम की विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://mausam.imd.gov.in/patna/mcdata/district.pdfbw2



