हमें शरीर व समाज को प्रदूषण से बचाना है और पर्यावरण को रखना है संरक्षित…
- रांची वीमेंस कालेज (Ranchi Women's College) की प्राचार्या डा. सुप्रिया के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम अफसर ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
रांची : रांची वीमेंस कालेज (Ranchi Women’s College) की प्राचार्या डा. सुप्रिया के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम अफसर डा. कुमारी उर्वशी, डा. कुमारी भारती सिंह, डा. हर्षिता सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना झारखंड राज्य तथा रांची यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम समन्वयक डा. ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में वायु प्रदूषण विषय पर भाषण, पेंटिंग, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर बात करते हुए डा. ब्रजेश कुमार ने कहा कि क्षितिज जल पावक गगन समीरा, पंच रचित अति अधम सरीरा यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश इन पांच तत्वों से यह अत्यंत नीच शरीर रचा गया है। हमें इन्हें प्रदूषण से बचाना है और पर्यावरण को संरक्षित रखना है। यह वातावरण एक जटिल, गतिशील प्राकृतिक वायु तंत्र है जो पृथ्वी गृह पर जीवन के लिए आवश्यक है। वायु प्रदूषण के कारण समतापमंडल से हुए ओजोन रिक्तिकरण को बहुत पहले से मानव स्वास्थ्य के साथ के पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे के रूप में पहचाना गया है। इसलिए हमें वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। झारखंड सरकार के राज्य प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को रांची वीमेंस कालेज के स्मार्ट रुम (Arts Block) में किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने लिया हिस्सा :
– भाषण प्रतियोगिता में ईशा राज, आस्था कुमारी, मानसी लुटावा, आयशा फातिमा, प्रीति कुमारी, सानिया खान, उमंग रहीम
ने हिस्सा लिया।
– स्लोगन प्रतियोगिता में ऋषु कुमारी, अंशु कुमारी, अदिति कुमारी, तनीषा मिश्रा, तनिष्क मिश्रा, मृगंकी भंडारी, संजना कुमारी, प्रिया कुमारी ने हिस्सा लिया।
– पेंटिंग प्रतियोगिता में रितु चौधरी, प्रीति कुमारी, अनु कुमारी, अंशु कुमारी, सिलवंती कुमारी, आंकना चक्रवर्ती, रिया पाल, दमयंती कुमारी, अमृता प्रीतम, गुलवाषा परवीन, निकिता, रक्षंधा नूर, नैना गुप्ता, अंजली कुमारी ने हिस्सा लिया।
– निबंध लेखन प्रतियोगिता में सानिया कपूर, श्रेया राय, अंकिता सिंह, अंजली टोप्पो, आरती कुमारी, राखी कुमारी, तनिष्क मिश्रा, सुप्रिया, आस्था कुमारी, ऋषु कुमारी, खुशी कुमारी, सोनम कुमारी, प्रीति कुमारी ने हिस्सा लिया।
प्राचार्या ने दिलाई शपथ (Oath) :
प्राचार्या ने कार्यक्रम के अंत में सभी को शपथ दिलाई कि मैं ईश्वर को साक्षी मानते हुए निष्ठापूर्वक शपथ लेती हूं, कि मैं वायु प्रदूषण से अपने पर्यावरण, वनों, वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगी। मैं स्वयं अपने घर एवं खेत में पौधे लगाऊंगी एवं उनको संरक्षित भी करूंगी। अन्य लोगों को भी पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करूंगी। अपने घर, नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दूंगी एवं प्लास्टिक के उपयोग में कमी करने का भी वचन देती हूं तथा मैं आवागमन के लिए सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की शपथ लेती हूं। प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम में लगभग 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया।