ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

लखनऊ में 12 अक्टूबर को बुलाई गई हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक :-हम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद;-हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति /जनजाति कल्याण मंत्री डॉ० संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर 2022 (बुधवार) को लखनऊ में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दारुलशफा A/ब्लॉक कॉमन हॉल (विधायक निवास) नियर विधान सभा लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित बैठक सुबह 10 बजे से पार्टी के वरिष्ठ नेता रमायन राजभर के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई है।
हम पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामई उपस्थिति में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर के विभिन्न प्रांतों से हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बैठक में शामिल होंगें ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!