ज्योतिष/धर्मझारखण्डरणनीतिराज्य

विश्व हिंदू परिषद ने किया शस्त्र पूजन, हिंदू समाज उत्साहित

नवेन्दु मिश्र

मेदिनीनगर – दुर्गा अष्टमी कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व हिंदू परिषद के महिला शाखा मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में आज संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत और प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह की गरिमामई उपस्थित से कार्यकर्ताओं में उत्साहवर्धन हुआ। शस्त्र पूजन के बाद बौद्धिक करते हुए कुसुम लता ने नारी सशक्तिकरण और समसामयिक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।शक्ति संचलन सह शोभा यात्रा संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण से  प्रारंभ की गई।दुर्गा वाहिनी के लगभग 300 बहनों ने संचलन सह शोभा यात्रा में हिस्सा लिया।  उनके साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सम्मानित सदस्य भी सुरक्षा हेतु साथ-साथ चल रहे थे। 
भव्य रूप से सजे हुए चार पहिया वाहन पर मां दुर्गा और भारत माता की झांकी प्रदर्शित की गई।  शक्ति संचलन के दौरान रानी दुर्गावती और महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं भी झांकी में रखी गई। ज्ञातब्य है कि इस वर्ष रानी दुर्गावती की पांचवीं जन्म शताब्दी वर्ष और महारानी अहिल्याबाई होलकर की तीसरी जन्म शताब्दी वर्ष मनाई जा रही है। शोभा यात्रा में साध्वी ऋतंभरा की प्रतिमा भी रखी गई,  जिन्होंने दुर्गा वाहिनी का गठन किया था।  शक्ति संचलन सह शोभा यात्रा संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण से निकलकर भारत माता चौक,भगत सिंह चौक,कन्नी राम चौक,घास पट्टी मोर,पंच मुहान होते हुए  देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंची।वहां से संचलन सह शोभा यात्रा थाना रोड होते हुए वापस संस्कृत महाविद्यालय में पहुंचकर समाप्त की गई।
आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद झारखंड के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत,प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, पलामू  विभाग अध्यक्ष शिव प्रकाश,विभाग मंत्री कुमार गौरव,  विभाग संगठन मंत्री विजय यादव,पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,जिला मंत्री दामोदर मिश्र,प्रथम महापौर अरुणा शंकर,प्रथम उपमहापौर मंगल सिंह,जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक और अनामिका सिंह,बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,सह संयोजक सोनू सिंह और हिमांशु पांडेय,  बलो पासना प्रमुख विकास कश्यप,  दुर्गा वाहिनी नगर संयोजक कामिनी सिंह,कनक सिंह,  वंदना श्रीवास्तव,चंदा झा,शर्मिला सूमी,वंदना श्रीवास्तव, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,विवेक,आनंद चौरसिया,शीतल तिवारी,प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,सतबरवा से उपाध्यक्ष सुनील, नया बाजार से हिमांशु पांडेय,गणेश,छतरपुर से पप्पू सिंह, सोनू सिंह,नीलांबर पितांबरपुर से राजीव सिंह, विद्यार्थी परिषद से दीक्षा कुमारी,दीपक,दिलीप गिरी, सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी के बहनों की सहभागिता रही।

        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button