ताजा खबर

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने दी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई

ऋषिकेश पांडे/पटना, 1 जनवरी। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री न एक कर्तव्य परायण महिला के रूप में खुद को साबित किया है बल्कि एक सफल राजनीतिज्ञ भी रही है। उन्होंने राबड़ी देवी के स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

श्री सहनी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। उन्होंने दावा करते हुए इस साल होने वाला बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव बिहार के लिए अहम चुनाव है।

इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष आपके लिए तमाम खुशियां लेकर आये। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!