प्रमुख खबरें

खगड़िया एसपी से मिले वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी, जमीनी विवाद में फंसाने के लिए छेड़खानी का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच की बात कही

– भाजपा वोट की राजनीति करती है: मुकेश सहनी

– भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान: मुकेश सहनी

मुकेश कुमार/ विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया पहुँचे और एक जमीनी विवाद में कथित तौर पर फंसाने को लेकर छेड़खानी का आरोप लगाया गए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने इस मामले को लेकर खगड़िया के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और पुलिस से निष्पक्ष जांच करने और जो भी दोषी है उसे सजा मिलने की बात कही।

उन्होंने एसपी से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और उचित कार्रवाई की बात कही है। दोनों पक्षों को न्याय मिलेगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव में अमेरिका के हस्तक्षेप को लेकर वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि आज तक ऐसा नहीं हुआ था। यह भारत का अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अमेरिका के राष्ट्रपति बोल रहे हैं, उस पर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश के लोगों ने एकजुट होकर दिखाया है कि राष्ट्र के नाम पर हम लोग एक हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भारत ठान ले तो पाकिस्तान दो घंटे भी नहीं टिक सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा के क्रेडिट लेने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को आपदा में अवसर खोजने की नीति रही है। इन्हें वोट की राजनीति से मतलब है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!