विहिप – बजरंग दल के द्वारा मेदीनीनगर में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करने की योजना नहीं बनी है
केवल सच – पलामू
मेदिनीनगर – रामनवमी आम हिंदू जनमानस का त्यौहार है। पलामू विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के द्वारा मेदनीनगर में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम करने की योजना नहीं बनी है।
यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि कुछ लोगों के द्वारा विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के नाम पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। कुछ लोगों के द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम जिला विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल के द्वारा की जा रही है ।
यह सभी लोगों की सूचना के लिए जारी की जाती है कि राम जन्मोत्सव के छोटे कार्यक्रम और हनुमान जन्मोत्सव के छोटे कार्यक्रम के अलावा किसी भी तरह के कार्यक्रम की कोई योजना जिला के द्वारा नहीं बनाई गई है। अगर इस से अलग और जिला टोली के सहमति के बिना कोई कार्यक्रम होती है, या इस के लिए किसी भी तरह का धन दिया या लिया जाता है,
तो उसके लिए जिला विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं होंगे।


