भोजपुर :-नही रहे वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी राम तालिका सिंह

गुड्डु कुमार सिंह :-गड़हनी (भोजपुर)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गड़हनी निवासी 100 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी भूत पूर्व आरक्षी निरीक्षक राम तालिका सिंह का बुधवार को अहले सुबह उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया।निधन की खबर से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।राम तालिका सिंह का आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा है।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के साथ वे गांव गांव में घूमकर लोगों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत के लिए प्रेरित करते थे,जैसे ही खबर लगती की ब्रिटिश सिपाही छोटी रेलवे लाइन से आ रहे हैं सभी क्रांतिकारी रेलवे लाइन को बाधित करने के लिए पेड़ की टहनी काटकर रख दिया करते थे।ताकि अंग्रेज़ सिपाही पहुँच न सकें।आजादी के बाद गृह रक्षा वाहिनी में बतौर सेवा देने के बाद 1985 में गृह जिला भोजपुर से रिटायर्ड हुए थे।प्रखंड क्षेत्र के समाजसेवी व पत्रकार अविनाश कुमार राव के नाना थे राम तालिका सिंह।उनके निधन पर कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।मृतक राम तालिका सिंह के इकलौते पुत्र डॉक्टर अरुण कुमार अंतराष्ट्रीय संस्थान अपनालया के सीईओ हैं।उनके आने के बाद अंतिम संस्कार की जाएगी।