
नवेंदु मिश्र
भारत के प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व उत्तर :-
*प्रश्न:* भारत छोड़ो आंदोलन किस वर्ष प्रारंभ हुआ?
*उत्तर: 1942*
*प्रश्न:* सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत कब हुई थी?
*उत्तर: 1930*
*प्रश्न:* जलियांवाला बाग हत्याकांड किस आंदोलन से जुड़ा है?
*उत्तर: रौलेक्ट एक्ट विरोध*
*प्रश्न:* स्वदेशी आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ था?
*उत्तर: 1905*
*प्रश्न:* होम रूल लीग की स्थापना किसने की?
*उत्तर: बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट*
*प्रश्न:* खिलाफत आंदोलन किससे संबंधित था?
*उत्तर: मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा*
*प्रश्न:* दांडी यात्रा कहाँ से शुरू हुई थी?
*उत्तर: साबरमती आश्रम*
*प्रश्न:* भगत सिंह को किस केस में फांसी दी गई?
*उत्तर: लाहौर षड्यंत्र केस*
*प्रश्न:* चंपारण सत्याग्रह किससे संबंधित था?
*उत्तर: नील की खेती*
*प्रश्न:* बारडोली सत्याग्रह किसके नेतृत्व में हुआ?
*उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल*
*प्रश्न:* बंगाल विभाजन के विरोध में कौन-सा आंदोलन हुआ?
*उत्तर: स्वदेशी आंदोलन*
*प्रश्न:* नमक सत्याग्रह कब प्रारंभ हुआ?
*उत्तर: 12 मार्च 1930*
*प्रश्न:* अनुशीलन समिति की स्थापना कहाँ हुई थी?
*उत्तर: बंगाल*



