शिक्षा के बगैर समाज व देश का उत्थान सम्भव नहीं:-ललिता

सोनू यादव की रिपोर्ट
शिक्षा के बगैर समाज व देश का उत्थान सम्भव नहीं:-ललिता
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जलवे बिखेरे
18 फरवरी 2023
एकंगरसराय(नालन्दा):-प्रखंड मुख्यालय स्थित आरएल वर्ल्ड स्कूल का 6 वॉ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का उदघाटन एकंगरसराय प्रखंड के प्रखर समाजसेवी वयोवृद्ध महिला ललिता देवी ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर की। अध्यक्षता समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने किया, वही मंच संचालन स्वीटी कुमारी ने की।इस अवसर पर प्रखर समाजसेवी ललिता देवी ने कहा कि शिक्षा के बगैर समाज व देश का उत्थान सम्भव नहीं है। समाजसेवी बिनोद यादव ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का अमूल्य घन हैं।

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार का होना भी बहुत जरूरी है। समाजसेवी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। शिक्षा विकास की कुंजी है।इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य विमल कुमार, कन्हैया सिंह, रिंटू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार ,श्यामनन्द पंडित, रामलखन पाण्डेय, बंडू सिंह, उमेश सिंह समेत दर्जनों शिक्षाविद मौजूद थे।
फोटो:-कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रखर समाजसेवी महिला ललिता देवी, साथ मे अरविंद कुमार सिंह, बिनोद यादव ।




