झारखण्डताजा खबरयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

श्री रामनवमी पर्व पर होने वाली बी एड की परीक्षा को स्थगित कर अगली तिथि का निर्धारण करे विश्वविद्यालय – एबीभीपी

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन से 27 मार्च को आयोजित होने वाली बीएड परीक्षा को स्थगित करने की मांग की गई है। अभाविप के विभाग संयोजक रामाशंकर पसवान ने कहा कि 27 मार्च को प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में दूर-दराज से परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में परीक्षा आयोजित करना विद्यार्थियों के हित में नहीं है और यह निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण प्रतीत होता है। मेदिनीनगर के नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि अभाविप राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करता है कि उक्त परीक्षा को अविलंब स्थगित कर नई समय-सारणी जारी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द ही इस विषय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर नगर सह मंत्री अमन पांडेय, सचिन उपाध्याय, गगन सिंह, नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडेय, नगर कला मंच प्रमुख सूरज उपाध्याय, नगर सोशल मीडिया प्रमुख सुधांशु मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!