केंद्रीय मंत्री ने पीरो में की माँ दुर्गा की पूजा अर्चना।…

गुड्डू कुमार सिंह–आरा/पीरो। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पीरो पहुंचे थे । इस दौरान उन्होंने पीरो लोहिया चौक के समीप ओम नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की पूजा अर्चना किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व पीरो पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा लोहिया चौक पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री यहां बने दुर्गापूजा पंडाल के अंदर पहुंचे और माँ दुर्गा का दर्शन और पूजा अर्चना किया। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की समृद्धि, तरक्की व शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। यह शक्ति की देवी की अराधना का त्योहार है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पीरो मंडल अध्यक्ष मनोज सुमन, रवि केशरी, गणेश प्रसाद, सुनील चौरसिया, सोनू कुमार,राहुल कुमार मिश्र, राजन राय, राजेश कुमार, वीरेन्द्र मधेनिया, विपिन कुमार, विकास रौनियार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।