किशनगंज : तरंग मेधा उत्सव अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का 21 मार्च की पूर्णिया प्रमंडल में निर्धारित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, तरंग मेधा उत्सव 2022-23 अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णिया प्रमंडल में 21 और मार्च को निर्धारित है। 21 मार्च को एथलेटिक्स और खो-खो खेल प्रमंडलीय (अंतर जिला) प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला खेल दल को प्रातः काल में पूर्णिया के लिए रवाना किया गया, ससमय टीम पूर्णिया पहुंच गई है। एथेलेटिक्स खेल आयु वर्ग अंडर 12/14/17 और खो- खो आयु वर्ग अंडर 17 बालक/बालिका टीम को शारीरिक शिक्षा (खेल) कार्यालय से शुभकामनाओं के साथ सुबह में पूर्णिया जिला खेल आयोजन स्थल के लिए रवाना किया गया। डीएम, श्रीकांत शास्त्री ने अपने प्रेषित संदेश में सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा खिलाड़ियों को संदेश दिया कि प्रमंडलीय प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग से खेलें और जिला का नाम रौशन करें। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतरता को बनाकर खेलने वाले खिलाड़ी व टीम को सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता। खेल में भी काफी संभावनाएं हैं, राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के हित में अनेकानेक कार्य कर रही हैं।उन्होंने आशा प्रकट किया कि सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे। विदित हो कि जिला स्तरीय तरंग मेधा उत्सव प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को किया गया था। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले/विजेता खिलाड़ियों में से चयन कर जिला खेल दल का गठन किया गया है। दोनो टीम के साथ टीम मैनेजर और प्रशिक्षक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।