ताजा खबर

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डूमर लाल बैठा की 100 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में मनायी गयी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा ने किया।

ऋषिकेश पांडे/इस अवसर पर स्व0 डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व. डूमर लाल बैठा के तैलचित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाण्डेय, मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, निधि पाण्डेय, डॉ. संजय यादव, अरविन्द लाल रजक, मृणाल अनामय, रवि गोल्डन, विश्वनाथ बैठा, वसीम अहमद, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा ,रवि कुमार आदि कांग्रेसजनों ने स्व0 बैठा के चित्र पर माल्यार्पण ,कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!