District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम श्रीकांत शास्त्री के अध्यक्षता में आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आहूत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस. के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को आहूत की गई। बैठक में आई.सी.डी.एस. अंतर्गत क्रियान्वित सभी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान के साथ आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर संचालित कार्य की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी श्री शास्त्री द्वारा कड़ी निर्देश दिया गया कि आई.सी.डी.एस. अंतर्गत सरकार के उद्देश्य को सभी पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं कर्मी को जानना अतिआवश्यक है। यदि उद्देश्य नहीं पता है तो उस पदाधिकारी/कर्मी को वेतन लेने का कोई हक नहीं है। जो कर्मी कार्य ना करे उसे सुधरने की चेतावनी भी दी गई। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि यदि आंगनवाड़ी केंद्र बंद मिले या सेविका कार्य ना करे तो उसे चयन मुक्त करें। परियोजना अंतर्गत कार्य जैसे MPR, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका द्वारा केंद्र निरीक्षण, जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण के कार्रवाई, भवन निर्माण, केंद्र के लिए भूमि उपलब्धता, परियोजना कर्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस डिवाइस की स्थिति, न्यायालय वाद की स्थिति पर समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत सभी परियोजनाओं में 50 प्रतिशत लाभार्थियों की इंट्री अगले एक सप्ताह में करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के पोशाक राशि का वितरण अगले बैठक से पहले तक शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। पोषण अभियान अंतर्गत पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में लाभार्थियों को THR वितरण की इंट्री प्रत्येक माह शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। बायोमेट्रिक अटेंडेंस डिवाइस नहीं लगने के कारण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहादुरगंज, दिघलबैंक और टेढ़ागाछ का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. को सभी कार्यों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. के साथ साथ सभी परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!