District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गयी। बैठक में डीएम द्वारा विभागवार समीक्षा की गई। तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा के क्रम में सभी कार्यपालक अभियंता के दायित्व व कार्यो और उपलब्धि की समीक्षा किया गया। बैठक में, सर्वप्रथम जिला योजना पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा की गई तथा सख्त निर्देश के साथ, MP Lads योजना अंतर्गत अधियाचना के अनुसार आवश्यक सड़क एवं पुल पुलिया का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। साथ ही LAEO, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, भवन निर्माण निगम, BSEIDC, RWD 1&2,BCD बाढ़ नियंत्रण व जल नि:स्सरन, निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की बिंदु पर भी समीक्षा की गई। डीएम द्वारा निर्माणाधीन योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम के द्वारा LAEO को क्रियान्वित होने वाली योजनाओं में जल्द से जल्द निविदा निष्पादन की प्रक्रिया को पूर्ण करने का निर्देश दिया है एवं कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित कार्यपालक अभियंता को काफी फटकार लगाते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है। इस बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी यथा जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल एवं इससे संबंधित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!