किशनगंज : कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अध्यक्षता में सांसद की उपस्थिति में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बैठक किया गया आयोजित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी के अध्यक्षता में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बैठक रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप किशनगंज सांसद डॉ मो० जावेद आज़ाद एवं किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन मौजूद रहे। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया गया कि भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पे जो बिहार पे 5 जनवरी 2023 से यात्रा निकाला जाएगा। उसमे किशनगंज कांग्रेस से भी सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी भागीदारी देंगे। बैठक में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, जिला उपाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, भारत जोड़ो यात्रा के जिला सांयोजक अबसारुल हुसैन, किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, किशनगंज विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात डब्लू, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, महिला जिलाध्यक्ष शाहजहां बेगम, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, कांग्रेस नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शफी अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जुल्फेकार अहमद, विचार मंच चेयरमैन नीरज कुमार, महिला प्रखंड अध्यक्ष सहिदा खातून, महिला नेत्री इला देवी, महिला नेता बिंदु देवी, सोशल मीडिया के नवनिर्मित जिलाध्यक्ष सहजाद आजम, कांग्रेस जिला महासचिव तौसीफ अंजार, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास, ठाकुरगंज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश जैन, ठाकुरगंज युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जुनैद आलम सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान किशनगंज कांग्रेस कार्यालय में सांसद डॉ मो जावेद आज़ाद एवं किशनगंज विधायक इजहारुल हुसैन किशनगंज जिलाध्यक्ष पिंटू चौधरी, ने नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद शफी अहमद, नवनिर्मित कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष मो० सहजाद आज़म, नवनिर्वाचित ठाकुरगंज विधानसभा अध्यक्ष जुनैद आलम, नवनिर्वाचित ठाकुरगंज विधानसभा उपाध्यक्ष मो० सरफ़राज़ आलम को माला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई एवं सुभकामनाए दिया।