ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उप नगर आयुक्त श्री रजनीश कुमार की अध्यक्षता में अभियंत्रण शाखा के चल रहे सभी परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमे मुख्यत: वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की निगम स्तर पर क्रियांशील सभी परियोजनाओं की प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।

भारती मिश्रा,रांची-जिसमें मुख्य रूप से:-
1. सीवरेज-ड्रेनेज जोन 1 परियोजना।
2. जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यकरण कार्य।
3. बड़ा तालाब के STP निर्माण।

बैठक में इसके अलावा वार्ड स्तर पर सभी पथ एवं नालियों से संबंधित योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी उप नगर आयुक्त के द्वारा ली गई। उन्होंने सभी परियोजनाओं से संबंधित सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता को निगम स्तर पर लंबित पड़े कार्यों में तीव्रता लाने का निदेश दिया। इसके अलावा उप नगर आयुक्त द्वारा अब तक की सभी विभिन्न पेंडिंग परियोजनाओ के बारे में जानकारी ली गई, जिसपर उन्होंने कहा कि रांची शहर में G20 summit मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है तथा इसके मद्देनजर सभी पेंडिंग परियोजनाओ को ससमय गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करे।

बैठक में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती शीतल कुमारी, अधीक्षण अभियंता श्री राम शंकर राम, सहायक अभियंता, एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button