District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आजादी का अमृत महोत्सव अंर्तगत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन,सभी पदाधिकारियों को डीएम ने दिया टास्क

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 08 से 15 अगस्त के बीच मनेगा हर घर तिरंगा उत्सव।

  • निर्धारित आकार का राष्ट्रीय झंडा हर घर, प्रतिष्ठान पर फहराने की डीएम ने की अपील।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय के प्राचार्य, प्रबुद्ध जन शामिल हुए। बैठक में डीएम ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत पूरे राज्य में 8 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिलांतर्गत लगभग 4 लाख घरों में राष्ट्रीय झंडा फहराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित आकर 20×30 इंच या 16×24 इंच या 6×9 इंच का राष्ट्रीय झंडा तीन दिन फहराने हेतु लोगो को प्रेरित करने के साथ साथ झंडा उपलब्ध करवाना आवश्यक है। सभी स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों की भागीदारी का अनुरोध किया।उन्होंने सभी लोगो से आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने का आह्वाहन किया। सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर झंडोतोल्लन, सजावट करने का निर्देश दिया। लगातार तीन दिन 13 अगस्त से 15 अगस्त का कार्यक्रम आयोजित करने हेतु तैयारी के निर्देश दिए। साथ ही, उपस्थित अतिथियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। सभी हितधारकों से प्राप्त सुझाव के आधार पर जीविका को लगभग 1.5 लाख, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारियों को 1.25 लाख, शिक्षा विभाग को 36000, आईसीडीएस को 36000, आपूर्ति (एसडीएम) को 10000, कृषि को 10000, स्वास्थ्य को 5000, परिवहन 5000, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को 20000 झंडा बनवाकर इतनी संख्या में घर घर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही, सभी निजी विद्यालय को नामांकित विद्यार्थियों के घर में झंडा फहराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालय में कार्यक्रम का प्रसार कराते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करें और ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय झंडा फहराना सुनिश्चित करवाएं। इसी प्रकार सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पुलिस, नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखंड स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर स्थानीय पदाधिकारियों, हितधारकों को टास्क सौप दें। मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, निजी विद्यालय के प्रबंधन और नेहरू युवा केंद्र ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी का संकल्प लिया और क्रमशः 5000, 5000 और 10000 की संख्या में तिरंगा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया। लोगो को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता हेतु मोटिवेट करेंगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को झंडा तैयार करने हेतु जीविका और स्थानीय उत्पादक समूह से संपर्क कर कार्यादेश निर्गत करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी बीडीओ और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु रणनीति की समीक्षा कर लें और उत्सवी माहौल में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक न्यूनतम तीन दिन निर्धारित प्रावधान के अनुसार तिरंगा फहराना सुनिश्चित करवाएं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरे उमंग और उत्साह से मनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को गंभीरता पूर्वक जिम्मेदारी निर्वहन को कहा। पुनः जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ 75 वर्ष पर स्वतंत्रता समारोह के आयोजन का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उप विकास आयुक्त मनन राम, अपर जिला दंडाधिकारी अनुज कुमार, एसडीएम अमिताभ गुप्ता, सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्त्ता सामान्य प्रशाखा रंजीत कुमार, नजारत उप समाहर्त्ता श्वेतांक लाल, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अजीत प्रताप सिंह चौहान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मिक्की साहा, अन्य सामाजिक कार्यकर्त्ता, विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button