अपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पुर्णिया : अकबरपुर थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ दो अपराधकर्मी गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल बरामद।

पूर्णिया पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि।

  • नीतीश कुमार यादव, पिता-अनिल यादव साकिन-भिखना थाना अकबरपुर (रूपौली) जिला पूर्णिया।
  • धीरज कुमार पिता-विवेक कुमार सिंह, साकिन-भिखना थाना अकबरपुर (रूपौली) जिला पूर्णिया।

पुर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के द्वारा जिले के सभी थानाध्यक्ष, ओपी प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब बरामदगी हेतु प्रभावी गस्ती करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में 18-19 अप्रैल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अकबरपुर पु०अ०नि० सूरज कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से गस्ती के क्रम में पैक्स गोदाम भीखना के पास पहुंचे कि दो लड़का पुलिस वाहन को देखकर इधर-उधर भागने लगा। जिसे उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया, उक्त दोनों व्यक्तियों को भागने का कारण पूछा तो कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तलाशी के क्रम में नीतीश कुमार यादव के पास से एक देसी पिस्टल बरामद किया गया। विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए पकड़ाए दोनों व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में ज्ञात किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button