आरा:-गजराजगंज ओ०पी० अन्तर्गत 22.3 किलो गांजा को किया गया जप्त।…

गुड्डू कुमार सिंह/भोजपुर:-अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई गजराजगंज ओ०पी० अन्तर्गत 22.3 किलो गांजा को किया गया जप्त।
साम 5 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गजराजगंज ओ०पी० अर्न्तगत ग्राम-मसाढ़ के पूर्व में गांजा के कांड का आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह अपने दलान में बने कमरे के अलमारी में गांजा छिपा कर रखे हुए हैं और बिकी कर रहा हैं।
इस संबंध में भोजपुर पुलिस की कार्रवाई पु०अ०नि० हरि प्रसाद शर्मा, ओ०पी० अध्यक्ष, गजराजगंज के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में वरीय पदाधिकारी महोदय को सूचित कर सनहा दर्ज किया गया एवं प्र०पु०अ०नि० धनंजय कुमार, प्र०पु०अ०नि० रूपेश कुमार व थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना से प्रस्थान किया, जिस दौरान श्री हरिकेष त्रिपाठी, अंचलाधिकारी उदवन्तनगर भी छापामारी दल में शामिल हो गए। समय-19:15 बजे छापामारी दल के साथ ग्राम-मसाढ़ स्थित पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह के दलान के मुख्य दरवाजे से जैसे ही प्रवेश किया तो पुलिस को देखकर पंकज कुमार सिंह उर्फ भिखारी सिंह कमरे के खिरकी से कूद कर भागने में सफल हो गये।
अंचलाधिकारी महोदय के द्वारा NDPS की धारा 50 के तहत नोटिस देकर उनके दलान की तलाशी लिया गया तो दलान के कमरा से कुल-22.3 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया।
तथा इस संबंध में उदवन्तनगर (गज०) थाना कांड सं0-448/24,दिनांक-08.10.2024 धारा-20 (b) (i) (c) /25 NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया।
उक्त कांड के आरोपी को गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार रेड /छापामारी किया जा रही है।