जयंती समारोहझारखण्डरणनीतिराजनीतिराज्य

उलगुलान ने बिरसा मुंडा को भगवान बना दिया – दामोदर मिश्र

नवेंदु मिश्र

 मेदिनीनगर – आज भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थापित उनके प्रतिमा पर विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल और इसके अन्य आयामों के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल,  जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान किया था।   इसी उलगुलान ने उन्हें भगवान बना दिया। धरती आबा के नाम से मशहूर बिरसा मुंडा काफी कम उम्र में इतने लोकप्रिय हो गए थे कि अंग्रेज उनसे खौफ खाने लगे थे और उन पर 500 रुपए का इनाम घोषित किया था। 09 जून 1900 को इस महामानव की मृत्यु रांची जेल में हो गयी थी।  जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि झारखंड के आदिमजाति का शोषण महाजन प्रथा में हो रहा था।  उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाया और उन्हें महाजनों के चंगुल से मुक्त कराया।  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के द्वारा लागू की गई जमींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, समरसता  सह प्रमुख रवि तिवारी,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,    जिला कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह, कनक सिंह,  बजरंग दल वार्ड  संयोजक प्रकाश विश्वकर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!