District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : अमृत महोत्सव अन्तर्गत उज्जवल भारत-उज्ज्वल भविष्य-उर्जा @ 2047 कार्यक्रम का होगा आयोजन।

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत उज्ज्वल भारत उज्जवल भविष्य-ऊर्जा@2047 उत्सव किशनगंज जिला के दो स्थानों पर हर्ष उल्लास से मनाया जाएगा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशानुसार 27 जुलाई को टाउन हॉल किशनगंज एवं 29 जुलाई को सद्भावना मंडप, बहादुरगंज में 11 बजे पूर्वा० से अमृत महोत्सव के अन्तर्गत उज्जवल भारत उज्ज्वल भविष्य-उर्जा @ 2047 कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उर्जा एवं न्यू एण्ड रिन्यूवल इनर्जी के अन्तर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा किये गए कार्याें एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जायेगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता, किशनगंज और एनटीपीसी कहलगांव के समन्वय से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, किशनगंज और बहादुरगंज कार्य स्थल आरक्षित करेंगे। विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा स्टेज निर्माण एवं स्टेज की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं अल्पाहार आदि की व्यवस्था करेंगे। जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता परियोजना विद्युत प्रमंडल द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एलसीडी स्क्रीन का अधिष्ठापन किया जायेगा।इसके माध्यम से लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति प्रमंडल किशनगंज द्वारा नुक्कड़ नाटक/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा। अनुमंडल पदाधिकारी को विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि दिये गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी का अंतिम रूप देना सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई का कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय लोक सभा सदस्य जावेद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!