ताजा खबर

दो पुलिस जवान शहीद: सुरक्षा में लगे जवान और अपराधियों की मुठभेड़ में जवान शहीद, दो हमलावर गिरफ्तार, SP पहुंचे….

संवाददाता कृष्णा कुमार

दो पुलिस जवान शहीद: सुरक्षा में लगे जवान और अपराधियों की मुठभेड़ में जवान शहीद, दो हमलावर गिरफ्तार, SP पहुंचे….

 

देवघर। से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां दो पुलिस जवान मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। नगर थाना क्षेत्र के श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे 2 पुलिस जवान मुठभेड़ में शहीद हो गये। घटना नगर थाने से 500 मीटर की दूरी पर हुई है। शहीद हुए दोनों जवान साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा गार्ड की मांग की थी और दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

रात करीब 11:30 बजे अपराधियों ने सुधाकर झा पर घर में हमला किया,जिसके बाद दोनों जवानों से अपराधियों की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस जवानों की मौत हो गयी। मुठभेड़ के दौरान तलवारबाजी भी हुई है। मृतक दोनों पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे।घटना कि सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान वह

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। युक्त हमलावर भी बुरी तरह घायल है, उसके हाथ तलवार से कट गए थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। हिरासत में लिए गए दोनों से पूछताछ की जा रही है, जबकि गिरफ्तार हमलावर की पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button