किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : महाकाल मंदिर में दो दिवसीय महाकाल नामधुन अष्टजाम का हुआ समापन

महाकाल नामधुन की शुरुआत शनिवार की सुबह 12 बजकर 28 मिनट से की गई थी जो दूसरे दिन इसी समय मे सम्पन्न हुआ

किशनगंज, 28 अप्रैल (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, नगर के रुईधाशा स्थित महाकाल मंदिर में आयोजित दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम का समापन रविवार को हो गया। पिछले दो दिनों से जय महाकाल नाम धुन से पूरा मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा था। मंदिर के पुरोहित गुरू साकेत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय जय महाकाल नाम धुन कार्यक्रम रविवार को हवन के साथ संपन्न हो गया। वही मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। भक्त सुबह से ही महाकाल मंदिर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल होने लगे थे। महाकाल नामधुन की शुरुआत शनिवार की सुबह 12 बजकर 28 मिनट से की गई थी जो दूसरे दिन इसी समय मे सम्पन्न हुआ। दूसरे दिन रविवार को खिचड़ी महा प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर महाकाल भक्त उत्साहित थें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, मीरा सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, शुभ कुमार, श्रेय कुमार, आदित्य कुमार, चंचल सिंह, रूपा शर्मा, रोहित झा, राजीव बसाक, अमन शर्मा आदि जुटे हुए थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!