घटना/दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों मौत एक ही बाइक पर बारात से लौट रहे थे दोनों, तिवारीडीह के समीप अज्ञात वाहन ने रौंदा।…

गुड्डू कुमार सिंह आरा:- शनिवार की अहले सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के लिए आरा ले जाने के क्रम में हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अनुमंडल क्षेत्र के चकिया गांव से 26 मई को एक बारात गड़हनी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गई हुई थी। उक्त बारात में चकिया निवासी ददन सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार और स्व ओमप्रकाश सिंह के पुत्र निशांत कुमार उर्फ भीम कुमार भी गए हुए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद रात में ही प्रिंस कुमार और निशांत उर्फ भीम कुमार (चचेरे भाई) बाइक से वापस अपने गांव चकिया लौट रहे थे। इसी क्रम में पीरो-बिहटा पथ पर लहरी तिवारीडीह गांव के समीप सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना में प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि निशांत उर्फ भीम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर वाहनों की टक्कर की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने दोनों युवकों की पहचान के बाद घटना की सूचना उनके परिजनों को दी और जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्प्ताल भेज दिया। हालाकि आरा पहुंचते पहुचते निशांत की भी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्प्ताल भेज दिया।

परिजनों के विलाप से गमगीन हुआ चकिया गांव…..

शनिवार की अहले सुबह लहरी तिवारीडीह गांव के समीप घटित सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलने के बाद चकिया गांव स्थित मृतकों के घर में कोहराम मच गया। इस दुर्घटना का शिकार हुए निशांत उर्फ भोला के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है ।ऐसे में भोला से उसके परिवार को काफी उम्मीदें थी लेकिन शनिवार की काली सुबह ने निशांत की मां शारदा कुंवर के सपनों को तार तार दिया। निशांत की मौत की खबर से उसकी मां शारदा पूरी तरह बदहवास हो गई है। वही प्रिंस की मां आरती देवी का भी रो रोकर बुरा हाल है। निशांत की एक बहन परबिता और दो भाई अर्जुन और करण भी इस घटना के बाद अपने भाई की याद में बस रोये जा रहे है। दूसरी ओर मृतक प्रिंस की मां आरती देवी, बहन प्रिया और भाई पवन का भी प्रिंस की दुखद मौत के बाद सारे सपने बिखर गए है। दोनों मृतकों के परिजनों के करुण चीत्कार से पूरे चकिया गांव का माहौल गमगीन बन गया है। मृतक प्रिंस के पिता ददन सिंह दुबई में रहते है और अपने पुत्र की मौत की खबर मिलने के बाद वहां से अपने घर के लिए निकल चुके है। इधर पोस्टमार्टम के बाद निशांत उर्फ भोला का अंतिम संस्कार शनिवार को कर दिया गया जबकि प्रिंस का अंतिम संस्कार रविवार को उसके पिता के आने बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!