अपराध

अपराध:-अवैध शराब के कारोबार में 01 अभियुक्त ग्रिफ्तार एवं अंग्रेजी शराब जप्त।….

:गुड्डू कुमार सिंह/पिरो अन्तर्गत अधोहस्तारी के द्वारा पूरे जिले में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

पिरो थानाध्यक्ष, थाना के सशस्त्र बलों के साथ गश्ती में थे। उसी कम में समय करीब 02:30 बजे (AM) गुप्ता सूचना मिली कि कुन्दन पटेल वार्ड नं0-13 के मकान में सुधीर कुमार पे० स्व० सुखदेव साह, सा०+थाना-पीरो किराये के मकान में रहकर उस घर से नकली एवं देशी शराब की बिकी कर रहा है।

उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध शराब की बरामदगी एवं अपराधकर्मी की गिरफ्‌तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक, पीरो थानाध्यक्ष, पीरो एवं थाना के सशस्त्र बल के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए जैसे हीं कुन्दन पटेल वार्ड नं0-13 के घर के गेट के पास पहुँचे तो देखे कि एक यूवक छत से झांकते देखा। फिर चौकीदार के सहयोग से उक्त घर को खुलवाया गया। फिर युवक से नाम पता पुछने पर अपना नाम सुधीर कुमार पे० स्व० सुखदेव साह, सा० थाना-पीरो, जिला-भोजपुर बताया। फिर उक्त घर का तलाशी लेने पर कुल 08 पीस 180 एम.एल. का अंग्रेजी शराब उनके बेडरूम में रखे एक गोना में झोला से जप्त / बरामद किया गया। उसके बाद अभियुक्त सुधीर कुमार पे० स्व० सुखदेव साह, सा०+थाना-पीरो, जिला-भोजपुर को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में पिरो थाना काण्ड सं0-380/24, दिनांक-09.09.24, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2018 दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!