ताजा खबर

*ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ::ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने वैशाली जिला अंतर्गत राघोपुर सराय वार्ड नंबर 4 में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं दवा वितरण का शिविर का आयोजन किया।

शिविर का आयोजन ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के वैशाली जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार सिन्हा और वैशाली जिला युवा अध्यक्ष राज किशोर द्वारा किया गया था। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर में बिहार के जानेमाने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली सिन्हा और शल्य चिकित्सक डॉ कमलकांत नाथ अपने अपने चिकित्सक दल के साथ उपस्थित रह कर लोगों की सघन स्वास्थ्य जांच करते हुए आवश्यकतानुसार दवा वितरण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त अवसर पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर की संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पुजा सिन्हा, उप संस्थापिका एससी एसटी विंग की महासचिव आशा देवी, उप सचिव किरण जी, राष्ट्रीय निगरानी सरिता देवी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव श्वेता बॉबी सहित वैशाली जिला के सक्रिय सदस्य अरविंद कुमार झा, पूनम सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, एक्टिव कार्यकर्ता मुन्ना कुमार, विकास कुमार, अमोद कुमार, नितीश कुमार तथा राजू कुमार
उपस्थित रहकर उत्साह के साथ लोगों का स्वागत किया और कार्यक्रम को संपन्न करने में सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर समय-समय पर लोकहित सेवाओं का आयोजन करता रहता है, जिसमें असहाय एवं आर्थिक दृष्टि से पिछड़े लोगों के लिए स्वास्थ्य चिकित्सा, पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था और समय-समय पर अंग वस्त्र इत्यादि वितरण करता रहता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ह्यूमन राइट्स डिफेंडर आम लोगों को भी अपना सहयोग देती है। यदि कोई ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में सहयोग करना चाहते हो तो ह्यूमन राइट्स डिफेंडर सहर्ष स्वीकार कर अपना सहयोग देती है।
————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button