प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

तरारी-तरारी में जगदेव प्रसाद की मनाई गई जयंती ,तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी गयी श्रद्धांजलि….

गुड्डू कुमार सिंह-। तरारी प्रखंड परिसर में बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष जेपी वर्मा ने किया। अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक अशोक मौर्य ने किया। जबकि मंच संचालन अजय मौर्य ने किया। आयोजक द्वारा उद्घाटनकर्ता समेत अन्य उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महासंभा के अध्यक्ष जेपी वर्मा ने शहीद जगदेव प्रसाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके पदचिन्हों पर चलने का आग्रह किया। तरारी के पूर्व जिला पार्षद सदस्य व पूर्व जीला पार्षद राजद के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पहला गैर कांग्रेसी सरकार के पुरोधा जगदेव बाबू पत्रकारिता से अपना जीवन शुरू किया और बेबाकी से समाज के समस्याओं को रखा। समाज में समानता व असमानता को दूर करने के लिए बच्चों को पढ़ाएं और पढवाये तभी जगदेव बाबू को सच्चा सम्मान होगा। वही प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जगदेव बाबू मानव नहीं एक विचारधारा का नाम है। कुछ लड़ाई लड़ी गई है बहुत लड़ना अभी बाकी है। लोगों को संगठित होने की जरूरत है। सामंती ताकतों से लड़ने के लिए तैयार रहना हीं उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।राजद प्रखण्ड उपाध्यक्ष कवि नन्दजी पासवान ने प्रखण्ड परिसर में शहीद जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगाने की माँग की । संबोधन करने वालों मे राजद नेता सीपी सिंह ,सत्यनारायण सिंह ,मुखिया शिवशंकर सिंह ,पूर्व प्रमुख भोला सिंह ,मुखिया प्रतिनिधी रामईश्वर सिंह ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष कवि नन्दजी पासवान समेत अन्य गण्यमान्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। । मौके पर तरारी प्रखण्ड के जनप्रतिनिधीयो समेत सैकडो महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button