ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
रांची : नगर निगम के द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निकाला गया मशाल मार्च।

रांची/भारती मिश्रा, गुरुवार को स्वच्छ उत्सव के अंतर्गत रांची नगर निगम द्वारा विशाल मशाल मार्च एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों के अलावा स्वयं सहायता के सदस्यों के द्वारा अपनी भागीदारी की गई एवं रांची नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने हेतु शपथ ग्रहण किया गया।मौके पर रजनीश कुमार, उप नगर आयुक्त, डॉ किरण कुमारी, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक एवं रांची नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित हुए।