घटना/दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

निगम मुख्यालय पर कल होगा प्रदर्शन।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-– पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह एवं संयोजक मंगल पासवान ने बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की आज पटना में हुई संयुक्त बैठक के बाद एक बयान जारी कर कहा है कि पूरे बिहार में स्थानीय निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 सितंबर से सरकार एवं विभिन्न निकायों के स्तर पर लंबित मांगो के समर्थन में होने जा रहा है। पटना नगर निगम के सभी कर्मी भी अपनी पूर्व के लंबित मांगों के समर्थन में 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस आशय की सूचना सरकार एवं निगम प्रबंधन को दिया जा चुका है। हड़ताल के समर्थन में कल दिनांक 31 अगस्त को मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त 4 सितंबर को निगम कर्मी अपने अपने कार्यालय के समक्ष झाड़ू, बेलचा एवं हाथ ठेला को प्रदर्शित करते हुए नारेबाजी करेंगे। जबकि 6 सितंबर हड़ताल की पूर्व संध्या पर पटना के विभिन्न सड़कों पर हड़ताल मार्च निकाला जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि नगर निकायों की स्वायत्तता एवं ग्रुप घ यानि सफाई मजदूरों आदि को सरकारी नौकरी से वंचित करना आदि जैसे सरकार के निर्णयों से राज्य के नगर निकाय के कर्मियों में भारी रोष एवं असंतोष व्याप्त है। ऐसी स्थिति में सरकार के इस रवैये के खिलाफ राज्य के नगर निकाय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 सितंबर से अब टलने वाली नहीं है।

समन्वय समिति एवं संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि कर्मियों की मुख्य मांगें दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण,जब तक नियमितीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक “समान काम समान वेतन” अथवा न्यूनतम 18000 एवं 21000 का वेतनमान सुनिश्चित करना, पूरे राज्य के नगर निकाय कर्मियों को समान रूप से सातवां वेतनमान पेंशन एवं आजीवन पारिवारिक पेंशन की सुविधा देना, प्रभारी कर्मियों का समायोजन उनके कार्यरत वर्तमान पद पर करना, नगर निकायों के ग्रुप ग एवं ग्रुप घ कर्मियों की नियुक्ति, स्थानांतरण एवं अन्य सेवा शर्तों मैं परिवर्तन आदि से संबंधित अधिकार नगर निकायों के पास ही रहने देना,आउटसोर्स पर नियुक्ति की प्रथा समाप्त हो एवं वर्तमान आउटसोर्स कर्मियों को निगम कर्मी माना जाए। पूर्व की तरह अनुकंपा की बहाली को अविलंब प्रारंभ किया जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के वर्षों से चले आ रहे बकाए का भुगतान किया जाए।

आज की बैठक में राज्य के नगर निकायों में कार्यरत कर्मियों के यूनियनों के दो मुख्य घटक के अतिरिक्त पटना नगर निगम के संयुक्त समन्वय समिति के नेता अमृत प्रसाद, आर एन ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, श्यामलाल प्रसाद, शिव बच्चन शर्मा, जितेंद्र कुमार, मो. मुख्तार अहमद खां आदि शामिल थे।चंद्र प्रकाश सिंह
अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button