आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 102 वीं जयन्ती प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल जी की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। वे ‘‘बिहार लेनिन’’ के नाम से जाने जाते हैं। शहीद जगदेव बाबू समतामूलक एवं शोषण विहीन समाज बनाना चाहते थे। उनका नारा था ‘‘ सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है, दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा’’। उन्होंने 90 के हक और अधिकार का नारा दिया था जो अभी भी अधूरा है। राष्ट्रीय जनता दल उनके आदर्शो पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए श्री लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।
इस अवसर पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, श्री बीनू यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधायक अली अशरफ सिद्दिकी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शोभा प्रकाश कुशवाहा, मधु मंजरी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम ,पूर्व विधान पार्षद श्री आजाद गांधी, श्री उपेन्द्र प्रसाद, प्रदेश महासचिव श्री प्रमोद कुमार राम, फैयाज आलम कमाल, मदन शर्मा, बल्ली यादव, निराला यादव, भाई अरूण कुमार, प्रो0 कुमार चन्द्रदीप, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, श्यामनंदन पासवान, गुलाम रब्बानी, अभिषेक सिंह, अरूण कुमार यादव, प्रदीप मेहता, ई0 दुर्गेश यादव, संजय यादव, राजेश पाल, अनिल कुमार साधु, अशोक कुमार गुप्ता, कुमर राय, विजय कुमार यादव, गोपाल प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार सिन्हा, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, उपेन्द्र चन्द्रवंशी, गणेश यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, राकेश रंजन, अनिल मलिक, देवशरण मांझी, कृष्णा ठाकुर, विनोद यादव, श्रवण पटेल, चंदन ठाकुर, अमित पटेल, डाॅ0 लालदेव प्रसाद यादव, ई0 बनवारी सिंह, उपेन्द्र शर्मा, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, अजीत कुमार यादव, गुफरान रशीद, डाॅ0 शैलेश कुमार सागर, ओमप्रकाश पासवान, श्रीमती गीता देवी सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की।