आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को गुर्जर भवन, कोटला, दिल्ली में एक नई राष्ट्रीय पार्टी का गठन हुआ। …

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-इस राष्ट्रीय पार्टी का नाम *भारतीय वीर दल* है। इस नई पार्टी की स्थापना समारोह में *बिहार के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने मुख्य अतिथि के रूप* में भाग लिया। इस नई पार्टी भारतीय वीर दल की स्थापना का उद्देश्य सभी एक समान विचारधारा वाले, धर्मनिरपेक्ष एवं पिछड़े तथा गरीबों के उत्थान के लिए प्रयास करना तथा उन्हें उचित हक दिलाना है। इस राष्ट्रीय दल के स्थापना समारोह में माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की दिल्ली एवं हरियाणा के किसान जब अपने लिए सुविधा, अपना अधिकार एवं हक मांगती है तो यहां की सरकार उन्हें उन्हें हक देने के बजाय लाठी एवं गोली से उनका स्वागत करती है। जबकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बिहार में किसानों के उत्थान, उनके विकास एवं इंद्रधनुषी क्रांति लाने और किसानों के सदाबहार सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लगातार चार कृषि रोड मैप का निर्माण अब तक किया गया है। बिहार में पहला कृषि रोड मैप का प्रारंभ 2007 में हुआ था और पुनः 2023 में चौथे कृषि रोड मैप का शुभारंभ किया गया है। इस चौथे कृषि रोड मैप का उद्देश्य टिशु कल्चर आधारित पौधों पर जोर देना है। कृषि से जुड़ी विकास कार्य पर बिहार सरकार लगभग 1.62 लाख करोड रुपए खर्च करने वाली है। चौथे कृषि रोड मैप के प्रारंभ के समय *बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी* ने लगभग 5000 किसानों के साथ समागम किया और उनसे फीडबैक प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में सुधार हेतु कई कार्य प्रारंभ किए गए।
किसानों के हित में सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार सरकार द्वारा उन्हें खेती के लिए पंप सेट चलाने हेतु कम कीमत पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जहां बिहार सरकार एक तरफ ₹5.28 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदती है, वहीं किसानों को यह मात्र 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में बिजली की दर काफी महंगी है।
इस अवसर पर प्रत्येक दलों के नेताओं ने देश में जाति आधारित जनगणना की मांग की।
भारतीय वीर दल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के मंच का संचालन नरेंद्र कुमार जी ने किया तथा इस अवसर पर वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसना जी, संगठन मंत्री तेजपाल प्रधान जी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रणवीर सिंह जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मपाल नागर जी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल जी, हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चंद्र जी, मध्य प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह जी, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह जी तथा भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हरवीर सिंह नागर जी के अतिरिक्त प्रदीप प्रधान, रणवीर प्रधान, शिवकुमार प्रधान, नरेंद्र मुखिया, माया रानी, महिपाल जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।