प्रमुख खबरें

आज पटना समाहरणालय के मुख्य सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हरजोत कौर बम्हरा, अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम थीं।

सर्वप्रथम अपर मुख्य सचिव द्वारा पालनाघर का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात् इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सभागार में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पौधा देने के साथ ही दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा स्वागत संबोधन करते हुए सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जहां तक लैंगिक समानता की बात है तो इसका उद्देश्य यह है कि जिसकी जो विशिष्टता या क्षमता है, जो अस्तित्व है उसका सम्मान हो। अपने-अपने क्षेत्र में हम लोग सभी लोग आगे बढ़ें।

फिर जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर हिंसा के विरूद्ध कार्य करने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण दिलवाया गया। इस सिलसिले में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा अनुभव साझा किया गया और इस कार्यक्रम में पद्मश्री सुधा वर्गीस ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए सभी महिलाओं को प्रेरित किया। महिलाओं पर आधारित कुछ लघु फिल्म भी दिखाए गए। जो महिलाएं अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं हैं उन्हें अपर मुख्य सचिव द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट वाॅच दे कर सम्मानित किया गया। समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुद ही सशक्त बनना होगा और अपने लिए आवाज उठानी होगी। समाज के विभिन्न आयामों जैसे बैंक, कोर्ट, पुलिस स्टेशन, अस्पताल इत्यादि से जुड़ी जानकारी हर महिला को होनी चाहिए। जिससे उन्हें किसी काम के लिए पुरुषों पर निर्भर न होना पड़े। हर माता-पिता की ये जिम्मेदारी है कि बचपन से ही चाहे वो लड़का हो या लड़की दोनों की परवरिश बिना किसी भेदभाव के समान रूप से करें। उन्होंने यौन उत्पीड़न के बारे में वहां उपस्थित बच्चियों को जागरूक करते हुए कहा कि अगर किसी के साथ यौन उत्पीड़न होता है तो उसे जरूर आवाज़ उठानी चाहिए। ताकि किसी और के साथ गलत न हो सके।

अन्त में इस कार्यक्रम का समापन उप विकास आयुक्त, पटना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया। साथ ही गाँधी मैदान के रीजेंट सिनेमाघर में लापता लेडीज फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा बिहार के सभी जिलाधिकारियों को अपने जिला में महिला दिवस मनाया गया।

इसके साथ ही महिला दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बिहार के सभी जिला के थिएटर में मुफ्त में लापता लेडीज फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!