आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में 1857 स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बाबू वीर कुँवर सिंह जी की जयंती समारोहपूर्वक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

सोनू यादव/माल्यार्पण के बाद बाबू वीर कुँवर सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह को याद कर हम अपने पूर्वजों की कुर्बानी को याद करते हैं। देश की आजादी के लिए जिन लोगों ने अपनी जान की बाजी लगायी उसमें एक बड़ा नाम बाबू वीर कुँवर सिंह जी का है। उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुँवर सिंह जी सन् 1857 ई0 की आजादी की प्रथम लड़ाई के नायक थे, जो भारत माता की आजादी की लड़ाई लड़ी। 80 वर्ष की उम्र में बाबू वीर कुंवर सिंह ने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे तथा बहादुर शाह जफर के साथ मिलकर अंग्रेजी शासन से टक्कर लिया।
इन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने एकता के बल पर देश की लड़ाई में योगदान दिया। इनके साथ मुसलमान सैनिकों ने कंधा से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी और इन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही देश को आजाद कराया जा सकता है।
वक्ताओं ने कहा कि जहां महात्मा गांधी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, जननायक कर्पूरी ठाकुर हमारे राजनीतिक आदर्श है वहीं बाबू वीर कुँवर सिंह संघर्ष और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने सबकुछ न्योछावर कर भारत माँ की आजादी के लिए अंतिम सांस तक अंग्रेजों से लड़ते रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर तनवीर हसन,विधायक अंजार नईमी, सैयद रुकनुद्दीन अहमद, श्री विनय कुमार, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान,अरुण कुमार यादव, पुर्व विधायक डॉ अनवर आलम,श्री अजय प्रताप सिंह, डॉ दिनेश पाल, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती मुकुंद सिंह प्रदेश महासचिव डॉक्टर कुमार राहुल सिंह, श्री प्रमोद कुमारराम, फैयाज आलम कमाल, श्री मदन शर्मा,श्री बल्ली यादव, श्री निरालायादव, श्री निर्भय कुमार अंबेडकर,डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरुण कुमार, श्री संजययादव, श्री श्री मनोज कुमार सिंह, श्री अभिषेक कुमार सिंह,सरदार रणजीत सिंह, श्री राजेश यादव, श्री महेंद्र विद्यार्थी, श्री कुमर राय,श्री विजय कुमार यादव, श्री उमेश पंडित, प्रोफेसर प्रमोद कुमार सिंह,श्री उपेंद्र चंद्रवंशी, मनीषा राज प्रजापति, कौसर खान,डॉ राजेश यादव, गणेश कुमार यादव, ईं अर्चना यादव, नीतू कुमारी, संजययादव, माया गुप्ता, निरंजन चंद्रवंशी, डॉ मुन्नी लाल गुप्ता, श्री दिनेश कुमार राम, बिदंन यादव ,साकेत दयाल, मनोज कुमार यादव,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू वीर कुँवर सिंह जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।