ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आज भाजपा पलामू के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई ,जिसका संचालन महानंत्री सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने किया।

नवेंदु मिश्र:-जिसमें जिले में निवास कर रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष , जिला पदाधिकारी ,मोर्चा अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक ने कहा की ‘पार्टी हमेशा कुछ न कुछ कार्यक्रम चलाते रहती है, जिसका उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है ,साथ ही साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले भारतीय संविधान पर संगोष्ठी आगामी 5 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर बावरी जी रहेंगे , अन्य आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण 11 व 12 दिसंबर को होना है। सभी कार्यकर्ता व मंडल अध्यक्ष पूरी ताकत से इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे ,वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार पाण्डेय जी ने कहा कि ‘प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी की रीति- नीति व अनुशासन है।इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रदेशकार्य समिति सदस्य विभाकर नारायण पाण्डेय,प्रफुल्ल सिंह,अविनाश वर्मा, उपाध्यक्ष ,धर्मेंद्र उपाध्याय, सुनील पासवान , अरविंद सिंह, अरविंद गुप्ता ,रीना किशोर, महामंत्री श्याम बाबू, मंत्री संतोष सिंह,धीरेंद्र दुबे,श्यामा द्विवेदी, मंजू गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर राम,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीटू गुप्ता , युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पाण्डेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री, उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन और कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कार्यालय सह मंत्री श्री राकेश तिवारी ने किया।

बैठक की समाप्ति के पश्चात सुमित श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह , मिश्री पासवान समेत दिवंगत भाजपा नेताओं को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भवदीय
नवेंदु मिश्र
जिला मीडिया सह प्रभारी
भाजपा पलामू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button