ताजा खबर

बाढ़़़ पीड़ितों की सहायता के लिए जद(यू) कोटे के मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों एवं विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन संकट की घड़़़ी में बाढ़़़ पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़़़ी है जद (यू) – उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार में बाढ़़़़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मौजूदा एनडीए सरकार में जद (यू) कोटे के मंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायकों एवं विधान पार्षदों ने महत्वपूर्ण पहल की है। जद (यू) नेताओं ने अपने एक माह के वेतन की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के रूप में मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी को सौंपा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘गांधी’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मा0 विधायक श्री श्याम रजक, मा0 विधायक श्री ललित नारायण मंडल, श्री मंजीत कुमार सिंह, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, श्रीमती रीना यादव, श्रीमती भारती मेहता एवं श्री ललन प्रसाद, मा0 विधायक श्री पप्पू कुमार वर्मा, श्री अरुण मांझी ने सहायता राशि का चेक मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी को सौंपा।

इस मौके पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बाढ़़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़़़ी है। उन्होंने पार्टी के सभी मा0 विधायक एवं विधान पार्षदों से अपने एक-एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने की अपील की है। श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जद (यू) विधानमंडल के कुल 14 सदस्यों द्वारा एक माह के वेतन का अंशदान किया गया है। पार्टी के अन्य मा0 विधायक एवं विधान पार्षद भी जल्द ही अपने एक-एक माह के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button